खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
आज का समाचार -ख़लीलाबाद

स्पर्श हॉस्पिटल के बाहर मंगलसूत्र झपटने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

शेयर

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने स्पर्श हॉस्पिटल के बाहर महिला से मंगलसूत्र झपटने की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे खर्च चलाने के लिए महिलाओं को निशाना बनाकर चेन और मंगलसूत्र झपटने की घटनाओं को अंजाम देते थे। बरामद मंगलसूत्र बेचने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।

Trending News