खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
आज का समाचार -ख़लीलाबाद

”6 साल बाद लौटूंगा’ लिखकर घर से निकला 11 वर्षीय बालक लापता, परिवार परेशान”

शेयर

खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन पुरवा स्थित हाईडिल कॉलोनी से 11 वर्षीय रघुराज यादव संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों के मुताबिक बालक गुरुवार दोपहर अपनी साइकिल लेकर घर से निकला था। घर से जाते समय उसने एक पत्र भी छोड़ा, जिसमें “6 साल बाद लौटकर आने” की बात लिखी गई है।

बालक के अचानक गायब होने से परिवार में चिंता का माहौल है। परिजन और स्थानीय लोग उसकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई पता नहीं चल सका था। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और खोजबीन जारी है।

परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को बालक के बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन या परिवार को सूचित करें। पुलिस भी बालक की तलाश में जुटी हुई है।

Trending News