अज्ञात वाहन की टक्कर से बैंककर्मी की मौत

संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में बैंक कर्मचारी रविंद्र यादव की मौत हो गई। वह मगहर से बाइक से घर लौट रहे थे, तभी पुलिस चौकी मगहर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में गंभीर रूप से घायल रविंद्र यादव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक खलीलाबाद नगर सहकारी बैंक लिमिटेड की कलेक्ट्रेट शाखा में कार्यरत थे।

घटना की जानकारी मिलते ही बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *