खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
‹
Home
☘ ⋮

बिना मान्यता संचालित स्कूल की जांच, 175 छात्र मिले; रिपोर्ट डीआईओएस को भेजी जाएगी

शेयर

बिना मान्यता संचालित स्कूल की जांच, 175 छात्र मिले; रिपोर्ट डीआईओएस को भेजी जाएगी

महुली। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के पिड़ारी पूर्वी गांव में बिना मान्यता संचालित किए जा रहे एक निजी विद्यालय की शिकायत के बाद शनिवार को जांच की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर राजकीय विद्यालय कोचरी के प्रधानाचार्य ने मौके पर पहुंचकर विद्यालय की व्यवस्थाओं और संचालन की स्थिति का जायजा लिया।

जांच के दौरान विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक पढ़ाई संचालित होती मिली। अधिकारियों के अनुसार स्कूल में कुल 175 छात्रों का नामांकन दर्ज था। विद्यालय परिसर में करीब 1900 वर्ग फीट क्षेत्रफल में बने भवन में 11 कमरे पाए गए।

जांच अधिकारी ने विद्यालय के प्रधानाचार्य से विद्यालय की मान्यता सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी लेने का प्रयास किया। हालांकि, पूछताछ के दौरान विद्यालय प्रबंधन की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई।

जांच के बाद अधिकारी ने बताया कि मौके पर विद्यालय का संचालन पाया गया है और विद्यालय की मान्यता से संबंधित स्थिति की रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजी जाएगी। आगे की कार्रवाई जिला विद्यालय निरीक्षक के स्तर से की जाएगी।

Trending News