खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
‹
Home
☘ ⋮

1540 शिक्षक मतदाता, 7 बूथ और 3 जोन में तैयारी; डीएम ने चुनावी व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शेयर

संतकबीरनगर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज मलिक की अध्यक्षता में शनिवार को कैंप कार्यालय पर निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्य प्रकाश ने अब तक की गई तैयारियों और चुनाव ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों के दायित्वों की जानकारी दी। बताया गया कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले में चुनाव से जुड़ी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

संतकबीरनगर में शिक्षक निर्वाचन के लिए कुल 1540 मतदाता हैं। इनके मतदान के लिए जिले में 7 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए जिले को 3 जोन और 7 सेक्टर में विभाजित किया गया है।

समीक्षा के दौरान डीएम अनुज मलिक ने सभी प्रभारी और सहायक प्रभारी अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय के भीतर सुनिश्चित की जाएं।

बैठक में जिला विकास अधिकारी रुक्मणी वर्मा, परियोजना निदेशक विजयंत सिंह, एसडीएम खलीलाबाद हृदयराम तिवारी, सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय समेत निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Trending News