खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
‹
Home
☘ ⋮

खलीलाबाद न्यूज़-खड़ी ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, चोरी के डीजल के साथ आरोपी गिरफ्तार

शेयर

खलीलाबाद न्यूज़। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने सड़क किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का डीजल और वारदात में इस्तेमाल चार पहिया वाहन बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, 26 अगस्त की रात भुजैनी चौराहे के पास खड़ी एक ट्रक से डीजल चोरी होने की शिकायत मिली थी। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के संबंध में जानकारी मिली, जिसके बाद 28 सितंबर को कांटे चौराहे के पास घेराबंदी कर दीपू भारती पुत्र रागेन्द्र भारती उर्फ राजेन्द्र भारती, निवासी बांस गगहा धोबहिया, थाना गगहा, गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह हाईवे किनारे खड़ी ट्रकों से मौका देखकर पाइप के जरिए डीजल निकालता था। पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त की रात भुजैनी चौराहे के पास खड़ी ट्रक से भी उसने डीजल चोरी किया था और उसे बेचने के लिए ले जा रहा था।

 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक के गैलन में चोरी का डीजल और घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन संख्या UP80CE2211 बरामद किया है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में संबंधित धारा की बढ़ोतरी की गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दूबे के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक प्रभान्शु कुमार राय, हेड कांस्टेबल मोहम्मद यूसुफ, कांस्टेबल चन्द्रशेखर यादव, आलोक पाल, आशुतोष सिंह और मुकेश यादव शामिल रहे।

Trending News