खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
‹
Home
☘ ⋮

सीसीटीएनएस की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में संतकबीरनगर पुलिस प्रथम, एसपी-एएसपी सम्मानित

शेयर

सीसीटीएनएस की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में संतकबीरनगर पुलिस प्रथम, एसपी-एएसपी सम्मानित

संतकबीरनगर। सीसीटीएनएस के प्रभावी संचालन और बेहतर क्रियान्वयन के मामले में संतकबीरनगर पुलिस ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। अगस्त 2026 की प्रदेश स्तरीय Performance रैंकिंग में जनपद को यह उपलब्धि मिली।

उपलब्धि के लिए अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की ओर से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना और अपर पुलिस अधीक्षक/सीसीटीएनएस नोडल अधिकारी सुशील कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

जनपद में सीसीटीएनएस व्यवस्था की निगरानी और प्रभावी संचालन में प्रभारी सीसीटीएनएस निरीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय, जनपदीय कोऑर्डिनेटर अहमद रजा, थाना प्रभारियों और सीसीटीएनएस टीम का योगदान रहा। अगस्त माह की सीसीटीएनएस प्रगति डैशबोर्ड रैंकिंग में इसी कार्य के आधार पर संतकबीरनगर प्रदेश में पहले स्थान पर रहा।

इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ाने के लिए एसपी संदीप कुमार मीना ने सीसीटीएनएस शाखा और विभिन्न थानों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इसके अलावा जनपदीय कोऑर्डिनेटर अहमद रजा सहित विभिन्न थानों के कंप्यूटर ऑपरेटरों को भी उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। एसपी ने सम्मानित कर्मचारियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

पुलिस विभाग के अनुसार सीसीटीएनएस के बेहतर क्रियान्वयन और तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग से पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

Trending News