प्रधान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
शेयर
संत कबीर नगर। गुरुवार को प्रधान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर नवागत जिलाधिकारी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर जिलाधिकारी का स्वागत किया। इसके बाद ग्राम सभाओं में कराए जा रहे विकास कार्यों के भुगतान में सामने आ रही दिक्कतों को लेकर चर्चा की गई।
संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश पटेल और भाजपा युवा नेता एवं प्रधान कौशल चौधरी ने जिलाधिकारी के समक्ष ग्राम प्रधानों की समस्याएं रखीं। उन्होंने विकास कार्यों के भुगतान में आ रही परेशानियों से जिलाधिकारी को अवगत कराया और समाधान की मांग की।
इस दौरान जोरवा के प्रधान चंद्रशेखर चौधरी, महादेव के प्रधान बालेंद्र चौधरी, राजेश यादव, मझगवां के प्रधान हन्नू मल्लू चौरसिया, सरोली के प्रधान अवधेश चौधरी सहित कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे।