खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
‹
Home
☘ ⋮

कलेक्ट्रेट में गांधी-शास्त्री जयंती पर ध्वजारोहण, डीएम ने दिलाई एकता-अहिंसा की शपथ

शेयर

संतकबीरनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी अनुज मलिक ने ध्वजारोहण कर अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं के साथ राष्ट्रगान गाया तथा देश की एकता, अखंडता और अहिंसा की शपथ दिलाई।

इसके बाद जिलाधिकारी, एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्य प्रकाश, एडीएम न्यायिक चन्द्रेश कुमार सिंह सहित अधिकारियों ने गांधी जी और शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने राष्ट्रगान और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।

विचार गोष्ठी में डीएम ने कहा कि दोनों महापुरुषों के सिद्धांतों और आदर्शों को व्यवहार में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा, मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान ही नहीं देती, बल्कि अच्छे चरित्र के निर्माण का आधार भी है।

एडीएम सत्य प्रकाश और एडीएम न्यायिक चन्द्रेश कुमार सिंह ने भी गांधी और शास्त्री जी के जीवन, सादगी, ईमानदारी, सत्य और अहिंसा के विचारों को वर्तमान समय में अपनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण कर लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश दिया। इस अवसर पर अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार, समाजसेवी और विद्यालयों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Trending News