खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
‹
Home
☘ ⋮

संतकबीरनगर में डॉ. लोहिया को नमन, 2027 में सपा सरकार बनाने के लिए रोहित पांडेय ने भरी हुं

शेयर

संतकबीरनगर में समाजवादी पार्टी ने डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। पार्टी कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रोहित पांडेय ने कहा कि सामाजिक न्याय और समानता के लिए डॉ. लोहिया का संघर्ष आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोहिया के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। साथ ही, वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। कार्यक्रम निवर्तमान जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Trending News