दर्जी ट्रेड के 10 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ
शेयर
संतकबीरनगर। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत खलीलाबाद बाईपास स्थित मैरिज हॉल में दर्जी ट्रेड के 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिला उपायुक्त उद्योग विनोद वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण मंडलीय खादी ग्रामोद्योग केंद्र, बस्ती की ओर से दिया जा रहा है।
जिला उपायुक्त उद्योग ने प्रशिक्षणार्थियों से हुनर विकसित कर स्वरोजगार अपनाने और योजना का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के साथ प्रमाण-पत्र, मानदेय और निःशुल्क उन्नत टूलकिट भी दी जाती है।
केंद्र के प्राचार्य आनंद शुक्ला ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इसका उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों को प्रशिक्षित कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त उद्योग गौतम, जितेंद्र कुमार, सुजीत कुमार, मास्टर ट्रेनर और लाभार्थी मौजूद रहे।