खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
‹
आज का समाचार -ख़लीलाबाद
☘ ⋮

विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम ने किया वृक्षारोपण, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़ने की अपील

शेयर

संतकबीरनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने जनपदवासियों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन के लिए अमूल्य हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष “एक पेड़ मां के नाम” थीम के तहत जनपद में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। साथ ही लोगों से इस अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

Trending News