90% से अधिक अंक पाने वाले अर्पित राज को एसपी ने किया सम्मानित
शेयर
संतकबीरनगर। हाईस्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अर्पित राज को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सम्मानित किया। पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें बैज पहनाकर प्रशस्ति पत्र और किट प्रदान की गई।
अर्पित राज, महिला आरक्षी नीरज बाला के पुत्र हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन “वामा सारथी” के तहत मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह सम्मान दिया गया। इस अवसर पर एसपी ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पुलिस परिवार के बच्चों की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है।