अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, महुली पुलिस की कार्रवाई
शेयर
संतकबीरनगर। महुली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को महुली मार्ग स्थित कुर्मियाना टोला के पास से दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा 12 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है।