सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम, एसपी और विधायक ने सुनीं जनता की समस्याएं
शेयर
संतकबीरनगर। तहसील धनघटा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना और विधायक गणेश चौहान ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान फरियादियों ने अपनी शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं।
अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों का जल्द और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम और एसपी ने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग आपसी समन्वय से मामलों का समाधान करें तथा किसी भी शिकायत को नजरअंदाज न किया जाए। साथ ही निस्तारित मामलों की समीक्षा कर शिकायतकर्ताओं से फीडबैक भी लिया गया।