संतकबीरनगर में नवागत उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा ने संभाला कार्यभार
शेयर
संतकबीरनगर। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, संतकबीरनगर में मंगलवार को विनोद कुमार वर्मा ने उपायुक्त उद्योग के पद का कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वह सिद्धार्थनगर में उपायुक्त उद्योग के पद पर कार्यरत थे। स्थानांतरण के बाद उन्होंने संतकबीरनगर में अपनी नई जिम्मेदारी संभाली।
पदभार ग्रहण करने के बाद श्री वर्मा ने कहा कि जनपद में उद्योगों को बढ़ावा देना, निवेश आकर्षित करना तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करना उनकी प्राथमिक प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का प्रयास किया जाएगा तथा योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि निवेशकों और उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।