खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
आज का समाचार -ख़लीलाबाद

वन स्टॉप सेंटर में विधि छात्रों को मिला महिला अधिकारों और कानूनी सहायता का प्रशिक्षण

शेयर

संतकबीरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत विधि छात्र-छात्राओं को वन स्टॉप सेंटर का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में महिलाओं और बालिकाओं को उपलब्ध कराई जाने वाली कानूनी सहायता, मनोवैज्ञानिक परामर्श, चिकित्सीय सहयोग तथा अन्य सेवाओं की जानकारी दी गई।

इस दौरान छात्र-छात्राओं को महिला अधिकारों, महिला सुरक्षा कानूनों और पीड़ित सहायता तंत्र के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विधि विद्यार्थियों ने भाग लिया और वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। आयोजकों ने ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान और सामाजिक संवेदनशीलता बढ़ाने में उपयोगी बताया।

Trending News