पुलिस भर्ती परीक्षा में सख्ती, डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया निरीक्षण
शेयर
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मगहर स्थित आचार्य राम विलास इंटर कॉलेज, खलीलाबाद के मौलाना आजाद इंटर कॉलेज समेत अन्य परीक्षा केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधाओं और परीक्षा संचालन की तैयारियों का जायजा लिया।