खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
आज का समाचार -ख़लीलाबाद

पटखौली में मकान पर कब्जे के प्रयास का आरोप, 11 नामजद समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज

शेयर

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के पटखौली गांव में एक महिला ने अपने पट्टीदारों पर मकान का ताला तोड़कर कब्जा करने की कोशिश, मारपीट करने और घर में रखे सामान को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता का कहना है कि वह अपने खरीदे गए मकान में रहती है। आरोप है कि चार जून की शाम कुछ लोग लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर पहुंचे और मकान का ताला तोड़ने का प्रयास करने लगे। सूचना मिलने पर वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंची तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर मारपीट की गई तथा घर के अंदर रखे सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

घटना की सूचना डायल-112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। महिला ने दावा किया है कि घटना का वीडियो साक्ष्य भी उसके पास मौजूद है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि विपक्षी मकान पर कब्जा करने की नीयत से लगातार धमकी दे रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है

Trending News