खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
आज का समाचार -ख़लीलाबाद

अखिलेश यादव की पुत्री पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सपा युवजन सभा ने सौंपा ज्ञापन

शेयर

संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में समाजवादी युवजन सभा के पदाधिकारियों ने कोतवाली खलीलाबाद में ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष राहुल यादव बादल ने कहा कि महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणियां स्वीकार नहीं की जा सकतीं। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Trending News