खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
आज का समाचार -ख़लीलाबाद

खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, मसाला फैक्ट्रियों पर छापा… 23 किलो हल्दी सीज, नमूने जांच को भेजे गए

शेयर

संतकबीरनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को खलीलाबाद क्षेत्र की मसाला निर्माण इकाइयों पर छापेमारी कर धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और साबुत हल्दी के नमूने लिए गए। जांच के दौरान 23 किलो साबुत हल्दी को सीज कर दिया गया, जिसकी कीमत करीब 4,600 रुपये बताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग का कहना है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Trending News