खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
‹
आज का समाचार -ख़लीलाबाद
☘ ⋮

जिला कारागार में बंदियों ने रखीं समस्याएं, विधिक सहायता और जमानत की मांग

शेयर

संतकबीरनगर जिला कारागार में आयोजित बंदी समस्या समाधान दिवस के दौरान कई बंदियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। इस दौरान बंदियों ने कानूनी सहायता, अधिवक्ता उपलब्ध कराने और जमानतदार न मिलने से हो रही परेशानी की बात कही। बंदियों की समस्याएं सुनने के बाद विधिक सेवा से जुड़े प्रतिनिधियों ने नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में जेल प्रशासन और विधिक सहायता से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Trending News