खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
‹
आज का समाचार -ख़लीलाबाद
☘ ⋮

आवारा कुत्तों के हमले में 9 वर्षीय बालिका की मौत, गांव में मातम

शेयर

संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र के महुलियहवां खुर्द गांव में आवारा कुत्तों के हमले से 9 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि माहेरा नाम की बालिका जामुन बीनने के लिए घर के पास गई थी, तभी आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते उसे नोचते और घसीटते हुए पानी भरे गड्ढे तक ले गए। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे तथा उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Trending News