खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
‹
आज का समाचार -ख़लीलाबाद
☘ ⋮

भोजन बनाते समय फटा कुकर, महिला घायल

शेयर

संतकबीरनगर के मेंहदावल क्षेत्र के कौवाठोर गांव में शुक्रवार शाम भोजन बनाते समय कुकर फटने से एक महिला घायल हो गई। जानकारी के अनुसार 34 वर्षीय पुष्पा अपने घर में खाना बना रही थीं, तभी अचानक कुकर फट गया और वह घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन और पड़ोसी उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Trending News