खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
‹
आज का समाचार -ख़लीलाबाद
☘ ⋮

प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में 1292 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

शेयर

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 रविवार को जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की गई।

परीक्षा में कुल 2496 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, लेकिन इनमें से केवल 1204 परीक्षार्थी ही उपस्थित हुए। वहीं 1292 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे, जिससे उपस्थिति प्रतिशत 50 फीसदी से भी कम दर्ज किया गया।

परीक्षा की निष्पक्षता और नकलविहीन आयोजन सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी आलोक कुमार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद समेत अन्य केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और बिजली जैसी सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता रोकने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखने पर जोर दिया।

Trending News