चेकिंग के दौरान दो युवक गिरफ्तार, अवैध पिस्टल, चाकू और बाइक बरामद
शेयर
संतकबीरनगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक अवैध 9 एमएम देशी पिस्टल, एक अवैध चाकू, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार उर्फ अंगद यादव निवासी मझगावा थाना महुली और वीरेंद्र यादव उर्फ टेढ़े निवासी सेहड़ा, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है, जबकि बरामद बाइक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है।