श्मशान घाट के पास युवक गिरफ्तार, 1.1 किलो गांजा बरामद
शेयर
संतकबीरनगर जिले में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार नियमित चेकिंग और क्षेत्र भ्रमण के दौरान खलीलाबाद स्थित श्मशान घाट के निकट एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से लगभग 1.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार युवक की पहचान रवि मिश्रा निवासी कटेहवा चौराहा तितौवा, थाना कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई में पुलिस टीम के कई अधिकारी और जवान शामिल रहे।