तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार
शेयर
संतकबीरनगर की मेंहदावल पुलिस ने तंत्र-मंत्र और सोना साफ करने के नाम पर लोगों को ठगने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 हजार रुपये नकद, एक मंगलसूत्र और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी महिलाओं को झांसा देकर उनके जेवर और नकदी हड़प लेते थे। पूछताछ में तीनों ने कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।