बभनी हत्याकांड का खुलासा: पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
शेयर
संतकबीरनगर के चर्चित बभनी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बखिरा पुलिस ने युवक आनंद की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नासिर, निरहू उर्फ साकिर अली और जैगम उर्फ अजमल हुसैन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 19 जून को बभनी चौराहे पर धारदार हथियार से आनंद की हत्या कर दी गई थी। मामले में हत्या और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।