खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
‹
आज का समाचार -ख़लीलाबाद
☘ ⋮

कल संतकबीरनगर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

शेयर

संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जून को संतकबीरनगर दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। धनघटा तहसील क्षेत्र स्थित बाबा बैजूनाथ धाम में आयोजित कार्यक्रम को लेकर बुधवार को अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं का अंतिम निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखते हुए कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी विभागों को अलर्ट मोड में रखा है।

Trending News