खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
‹
आज का समाचार -ख़लीलाबाद
☘ ⋮

रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया

शेयर

संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में बुधवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों ने रानी दुर्गावती के साहस, वीरता और बलिदान को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

सुरेंद्र गोंड की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के विस्तार और पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के व्यवस्थापक विशाल गोंडवंशी रहे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिव प्रकाश सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने रानी दुर्गावती के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Trending News