खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
‹
आज का समाचार -ख़लीलाबाद
☘ ⋮

विवाहिता को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

शेयर

संतकबीरनगर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के एक गांव में नवविवाहिता को बहला-फुसलाकर ले जाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 20 वर्षीय भतीजी की शादी 15 जून को हुई थी। आरोप है कि 18 जून की रात उसे बहला-फुसलाकर घर से ले जाया गया। जब परिजन जानकारी लेने आरोपियों के घर पहुंचे तो उनके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

थानाध्यक्ष हरिकेश भारती ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुंदर, सुभाव, गुड़िया और संजय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Trending News