स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, संतकबीरनगर को मिले नए सीएमओ
शेयर
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश शासन ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। इसी क्रम में सौरव उपाध्याय को संतकबीरनगर का नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) नियुक्त किया गया है।
जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार, सौरव उपाध्याय का तबादला गोरखपुर से संतकबीरनगर किया गया है। शासन के आदेश के बाद जिले में नए सीएमओ की तैनाती की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग में हुए इस प्रशासनिक बदलाव को विभागीय कार्यों को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार संबंधित अधिकारियों को जल्द ही अपने नए कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।