जिला कारागार का औचक निरीक्षण, सुरक्षा, स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता पर अधिकारियों का विशेष जोर
शेयर
संतकबीरनगर। जिला कारागार का सोमवार को मा० जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह, जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना त्यागी एवं जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैरकों, अस्पताल, मेस, कार्यालय तथा पूरे जेल परिसर का जायजा लिया। साथ ही बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
अधिकारियों ने कारागार कर्मियों को निर्देश दिए कि जेल परिसर में किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री प्रवेश न करने पाए। उन्होंने बैरकों एवं पूरे परिसर की नियमित साफ-सफाई बनाए रखने तथा बंदियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान भोजनालय, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। इस अवसर पर मा० जनपद न्यायाधीश ने जिला कारागार परिसर में वृक्षारोपण भी किया।