खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
आज का समाचार -ख़लीलाबाद

थाना धनघटा में आधुनिक भोजनालय का शुभारंभ, पुलिस कर्मियों को मिलेगा स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन

शेयर

संतकबीरनगर। पुलिस कर्मियों के कल्याण एवं बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में थाना धनघटा परिसर में नवनिर्मित आधुनिक भोजनालय (मेस) का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक ने भोजनालय का निरीक्षण कर रसोईघर, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था तथा खाद्यान्न की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुलिस कर्मियों को निर्धारित मीनू के अनुसार समय पर स्वच्छ, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी चौबीसों घंटे कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाते हैं। ऐसे में उनके लिए बेहतर भोजन एवं स्वच्छ वातावरण की व्यवस्था उनकी कार्यक्षमता और मनोबल को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी धनघटा, उप जिलाधिकारी धनघटा, प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा, थानाध्यक्ष महुली सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस पहल को पुलिस कर्मियों के हित में एक सराहनीय कदम बताया।

Trending News