ऑपरेशन मजनू: महुली पुलिस का मनचलों पर कड़ा प्रहार, स्कूल-कॉलेजों के आसपास चला विशेष अभियान
शेयर
संतकबीरनगर में छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर महुली पुलिस ने “ऑपरेशन मजनू” के तहत स्कूल-कॉलेजों व प्रमुख मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध रूप से घूमने वाले युवकों, कम उम्र में वाहन चलाने वालों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।
पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि छात्राओं का पीछा करने, छेड़खानी, अशोभनीय टिप्पणी या महिलाओं को असहज करने वाली गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही अभिभावकों से नाबालिग बच्चों को वाहन न देने की अपील की गई।
महुली पुलिस का संदेश— बेटियां निडर होकर आगे बढ़ें, उनकी सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं