खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
‹
Home
☘ ⋮

बोर्ड बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा, चेयरमैन ने दिया भरोसा

शेयर

 

खलीलाबाद। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के चेयरमैन जगत जायसवाल ने कार्यालय में सभासदों के साथ बोर्ड बैठक की। बैठक में विभिन्न वार्डों में चल रहे विकास कार्यों और प्रस्तावित योजनाओं को लेकर चर्चा हुई।

चेयरमैन ने बताया कि कई वार्डों में विकास कार्य जारी हैं, जबकि शेष वार्डों में भी जरूरत के अनुसार जल्द काम शुरू कराया जाएगा। उन्होंने सभासदों से उनके वार्ड की प्रमुख समस्याओं और प्राथमिकता वाले कार्यों की जानकारी ली।

बैठक में सड़क, नाली, जलनिकासी समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों पर विशेष चर्चा की गई। चेयरमैन ने विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर देते हुए कहा कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

Trending News