खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
‹
Home
☘ ⋮

संतकबीरनगर पहुंची स्टील इंडिया की परिवर्तन यात्रा, 15 हजार किसानों से किया संवाद

शेयर

संतकबीरनगर। स्टील इंडिया की ‘परिवर्तन यात्रा-केवीके कनेक्ट’ ने कृषि विज्ञान केंद्र, संतकबीरनगर में अपना 100वां पड़ाव पूरा किया। मार्च 2026 में महाराष्ट्र के बारामती से शुरू हुई यात्रा के दौरान अब तक 15 हजार से अधिक किसानों से संवाद किया गया।

कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों और मशीनीकरण की जानकारी देने के साथ उपकरणों का प्रत्यक्ष प्रदर्शन भी किया गया। किसानों ने विशेषज्ञों से कृषि संबंधी सवाल पूछकर जानकारी हासिल की। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि घनेन्द्र पाण्डेय, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सीपीएन गौतम, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव सहित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मौजूद रहे। स्टील इंडिया के मार्केटिंग हेड शोभित बहल ने कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के महत्व पर जानकारी साझा की।

Trending News