खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
‹
Home
☘ ⋮

समय माता मंदिर के पक्का पोखरा का होगा कायाकल्प, डीएम ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

शेयर

संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर स्थित समय माता मंदिर के पक्का पोखरा के सौंदर्यीकरण कार्यों में तेजी लाने और निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी अनुज मलिक ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्य प्रकाश भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पक्का पोखरा के सौंदर्यीकरण के तहत कराए जा रहे कार्यों की स्थिति और गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और संबंधित विभागीय अधिकारियों से जानकारी लेते हुए निर्माण कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा कराने पर जोर दिया।

पोखरा तक सीसी रोड बनाने की तैयारी

समय माता मंदिर से पक्का पोखरा तक आने-जाने वाले मार्ग को बेहतर बनाने के लिए जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका खलीलाबाद को सीसी रोड निर्माण से संबंधित प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इससे मंदिर और पोखरा तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिल सकेगी।

नवरात्रि में श्रद्धालुओं को नहीं हो परेशानी

शारदीय नवरात्रि को देखते हुए जिलाधिकारी ने समय माता मंदिर के आसपास सड़क किनारे लगने वाले ठेलों और दुकानों को व्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए संबंधित अधिकारी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विमल कुमार, नगर पालिका खलीलाबाद के अधिशासी अधिकारी अवधेश भारती सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Trending News