खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
‹
Home
☘ ⋮

स्कूटी की डिक्की में छिपा रखा था 2.1 किलो गांजा, दुधारा पुलिस ने आरोपी को दबोचा

शेयर

संतकबीरनगर। दुधारा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से 2 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा और एक स्कूटी बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर 2026 को दुधारा पुलिस टीम उचहरा कला गांव में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मस्जिद के पास एक स्कूटी सवार युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान स्कूटी की डिक्की से 2 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद होने पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शराफत अली पुत्र अली अहमद, निवासी उचहरा कला, थाना दुधारा, संतकबीरनगर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्कूटी से आसपास के इलाकों में गांजा बेचता था और बरामद गांजा भी बिक्री के लिए लेकर जा रहा था।
पुलिस ने गांजा और स्कूटी को कब्जे में लेते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राज शेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनिल प्रकाश पाण्डेय, हेड कांस्टेबल दुर्गेश कुमार, कांस्टेबल भीम कुमार और कांस्टेबल रंजन कुमार शामिल रहे।

Trending News