खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
Home

संजीव राय तीसरी बार क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, सुनीता अग्रहरि बनीं क्षेत्रीय मंत्री

शेयर

संतकबीरनगर। भाजपा संगठन के विस्तार के तहत संजीव राय को लगातार तीसरी बार क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और सुनीता अग्रहरि को क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने पर संतकबीरनगर में स्वागत समारोह आयोजित कर दोनों पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया।

संजीव राय ने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की बात कही। सुनीता अग्रहरि ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और व्यापारियों की मौजूदगी रही।

Trending News