शराब की दुकानों और खुले में शराब पीने वालों पर पुलिस की सख्ती
शेयर
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में शराब की दुकानों और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
पुलिस टीमों ने देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानों का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरों की स्थिति जांची। दुकानदारों और सेल्समैन को निर्धारित समय का पालन करने तथा किसी भी तरह की अनियमितता से बचने की हिदायत दी गई।
इसके अलावा सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे लोगों की भी चेकिंग की गई। पुलिस ने उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन नहीं करने की चेतावनी दी। पुलिस के अनुसार अवैध बिक्री और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।