खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
‹
Home
☘ ⋮

फायरिंग मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

शेयर

संतकबीरनगर। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को यह सफलता मिली। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त फायरिंग की घटना के मामले में वांछित था। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है   ।

Trending News