खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
‹
Home
☘ ⋮

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, DM अनुज मलिक ने EVM-VVPAT जांच का किया निरीक्षण

शेयर

संत कबीरनगर। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत जिले में EVM और VVPAT मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) की जा रही है। बुधवार को जिलाधिकारी अनुज मलिक ने वेयरहाउस पहुंचकर जांच प्रक्रिया का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

यह जांच 12 अक्टूबर से शुरू हुई है, जो प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी। जांच स्थल पर मोबाइल फोन, कैमरा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

Trending News