दशहरा और विसर्जन को लेकर एसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान, किया पैदल गश्त
शेयर
संतकबीरनगर। दशहरा और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने रविवार देर रात पुलिस बल के साथ खलीलाबाद शहर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मेंहदावल बाईपास से मधुकुंज तिराहा तक भ्रमण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
एसपी ने त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर देते हुए लोगों से आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, तहसीलदार खलीलाबाद, प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दूबे सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।