खलीलाबाद न्यूज़
आपके शहर की अपनी न्यूज़ ऐप
‹
Home
☘ ⋮

शिक्षक एमएलसी चुनाव: सातों बूथों पर जीत के लक्ष्य के साथ सपा ने बनाई रणनीति

शेयर

संतकबीरनगर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सपा जिला कार्यालय पर मुहम्मद अहमद की मौजूदगी और जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और चुनाव प्रभारियों ने हिस्सा लिया।

बैठक में 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले मतदान की तैयारियों पर चर्चा हुई। जनपद के सभी सात बूथों पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने और शिक्षक मतदाताओं से संपर्क मजबूत करने पर जोर दिया गया। प्रत्याशी एवं चुनाव प्रभारियों ने कार्यकर्ताओं को चुनाव संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियां निभाने की बात कही।

बैठक में राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार और मंडल प्रभारी एवं पूर्व एमएलसी संतोष यादव ‘सनी’ ने भी चुनावी तैयारियों को लेकर विचार साझा किए। पार्टी नेताओं ने मतदान के दिन बूथ स्तर पर व्यवस्थाएं मजबूत रखने और शिक्षक मतदाताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया।

इस दौरान केडी यादव, लोरिक यादव, सिराज अहमद खान, रमेश चंद्र यादव, सैय्यद फिरोज अशरफ सादात सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव विनोद यादव ने किया।

Trending News