छह शिक्षकों को मिले 51-51 हजार रुपये के कन्यादान चेक, टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
शेयर
संतकबीरनगर। टीचर्स सेल्फ केयर टीम उत्तर प्रदेश की ओर से रविवार को खलीलाबाद स्थित बीआरसी परिसर में कन्यादान चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छह शिक्षकों को 51-51 हजार रुपये के चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम में संगठन के मंडल, जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।
मंडल संयोजक मुरलीधर पांडेय ने अधिक से अधिक शिक्षकों और शिक्षामित्रों को टीम से जोड़ने की अपील की। वहीं, जिला प्रवक्ता रंजीत कुमार ने मोबाइल ऐप के जरिए नए सदस्यों को जोड़ने और नवनियुक्त ब्लॉक पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया की जानकारी दी।
जिला संयोजक राजेश कुमार मौर्य ने टीम के उद्देश्यों और शिक्षकों के हित में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान कार्यकारिणी सदस्यों को टीम के स्टीकर और ब्लॉक संयोजकों को विचार क्रांति पत्रिका भी प्रदान की गई।