कोचिंग जा रही किशोरी से अभद्रता का आरोप, विरोध पर मारपीट
शेयर
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव में कोचिंग जा रही 15 वर्षीय किशोरी के साथ अभद्रता और विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
तहरीर के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे किशोरी घर से कोचिंग के लिए निकली थी। आरोप है कि रास्ते में रामू और छोटू ने उसके साथ अभद्रता की। किशोरी ने इसका विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
शोर सुनकर किशोरी के पिता मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान रामू, छोटू और श्यामनंदन ने उनके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित पिता ने घटना के संबंध में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।