बिजली कटौती से परेशान लोगों की समस्या लेकर नील मणि पहुंचे विद्युत विभाग
शेयर
धनघटा। नगर पंचायत हैसर बाजार-धनघटा क्षेत्र में बिजली कटौती और विद्युत व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को लेकर भाजपा नेता नील मणि ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बेहतर करने और उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर पत्र सौंपा।
नील मणि ने विभिन्न वार्डों में 11 हजार वोल्ट की विद्युत व्यवस्था को एलटी 440 वोल्ट में परिवर्तित करने की मांग रखी। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को अधिक सुचारु बनाने में मदद मिलेगी।
इसके अलावा कई वार्डों में लगे ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने से जुड़ी समस्याओं का भी जल्द समाधान कराने की मांग की गई।
नील मणि ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर और निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए विद्युत व्यवस्था को मजबूत किया जाना जरूरी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से समस्याओं पर जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया।