चाचा पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो अवैध चाकू बरामद
शेयर
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमरनाथ उर्फ भोलू, निवासी तिवारी टोला (मगहर) के रूप में हुई है। उसे एनएच-28 स्थित हनुमान मंदिर, रसूलाबाद के पास से गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में कोतवाली खलीलाबाद में मुकदमा दर्ज है और बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।
बताया गया कि 1 जुलाई 2026 की शाम तकिया बाजार में आरोपी ने अपने चाचा विजय प्रकाश पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार दबिश दी जा रही थी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, मुख्य आरक्षी रविशंकर श्रीवास्तव तथा आरक्षी सत्य प्रकाश वर्मा शामिल रहे।